कैबिन्ड अकाउंट एक प्रकार का Epic अकाउंट है जो युवा खिलाड़ियों के लिए अनुकूलित किया हुआ सुरक्षित और समावेशी अनुभव प्रदान करता है। अगर कोई खिलाड़ी यह बताता है कि उसकी आयु 13 वर्ष या उसके देश में डिजिटल सहमति की आयु, जो भी अधिक हो, से कम है, तो उसका अकाउंट कैबिन्ड अकाउंट होगा और उसे Epic के उत्पादों में कुछ सुविधाओं के एक्सेस की सहमति प्राप्त करने के लिए माता-पिता या अभिभावक का ईमेल पता प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। माता-पिता की सहमति की प्रतीक्षा के दौरान, खिलाड़ी अभी भी Fortnite, Rocket League या Fall Guys खेल सकेंगे, जिसमें गेम-में पहले से खरीदी गई या अर्जित की गई सामग्री का पूरा एक्सेस होगा, लेकिन वे कुछ सामग्री या सुविधाओं को तब तक एक्सेस नहीं कर पाएँगे, जब तक कि उनके माता-पिता या अभिभावक सहमति नहीं देते।
कैबिन्ड अकाउंट में निम्न सुविधाएँ अक्षम हैं:
- वॉइस चैट या मुफ़्त टेक्स्ट चैट का इस्तेमाल करके दूसरे खिलाड़ियों के साथ बात करना
- असली पैसे से सामान खरीदना
- ऐसी गेम्स डाउनलोड करना जो Epic के स्वामित्व में नहीं हैं
- पिछली गतिविधि के आधार पर अनुशंसाएँ
- ईमेल मार्केटिंग या पुश नोटिफ़िकेशन
- Epic के साथ साइन इन करें, जिसमें अकाउंट को कुछ बाहरी सेवाओं जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट या वीडियो स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन से लिंक करना शामिल है
- कस्टम प्रदर्शित होने वाले नाम
- SMS-आधारित दो-कारक प्रमाणीकरण
कैबिन्ड अकाउंट में माता-पिता की सहमति की प्रतीक्षा के दौरान, Epic Games Store लॉन्चर का इस्तेमाल करने वाले युवा खिलाड़ी या डेवलपर्स अपनी लाइब्रेरी को देख और एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन नई गेम पाने या कुछ Unreal Engine सुविधाओं को एक्सेस करने में सक्षम नहीं होंगे।
कैबिन्ड अकाउंट में खिलाड़ी अपने Epic खाता बैलेंस में एक Fortnite गिफ़्ट कार्ड जोड़ सकते हैं, जिसका उपयोग केवल Fortnite (Fortnite Crew सब्सक्रिप्शन को छोड़कर) जैसे Epic के गेम्स के लिए खरीद करने के लिए किया जा सकता है।
अपने माता-पिता या अभिभावक की सहमति से अकाउंट सेटअप पूरा करके या 13 वर्ष (या अपने क्षेत्र में डिजिटल सहमति की आयु) के होने पर, खिलाड़ी उन सुविधाओं को एक्सेस कर सकते हैं जो उनके कैबिन्ड अकाउंट में उपलब्ध नहीं हैं। खिलाड़ी, Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के तहत दिए गए निर्देशों का पालन करके माता-पिता या अभिभावक से सहमति का अनुरोध करते हुए फिर से ईमेल भेज सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आप मेरी उम्र क्यों पूछ रहे हैं?
हम आपकी जन्मतारीख पूछते हैं ताकि हम ऐसी सेटिंग लागू करने में सक्षम हो सकें जो सभी खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम अनुभव सुनिश्चित करें। आपकी आयु और आप जिस देश में रहते हैं, उसके आधार पर, कुछ सुविधाएँ या सामग्री आपके लिए तब तक उपलब्ध नहीं हो सकती हैं, जब तक कि आप बड़े नहीं हो जाते या आपको माता-पिता अथवा अभिभावक की अनुमति नहीं मिल जाती।
आप मेरे माता-पिता का ईमेल पता क्यों पूछ रहे हैं?
आपने या तो Epic अकाउंट बनाया है या किसी ऐसी सुविधा अथवा सामग्री को एक्सेस करने का अनुरोध किया है जिसके लिए माता-पिता या अभिभावक की अनुमति की आवश्यकता होती है। जब आप अभिभावक का ईमेल पता प्रदान करेंगे, तो हम उन्हें ईमेल करेंगे ताकि उन्हें अकाउंट के बारे में और हमसे संपर्क करने का तरीका पता चल जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त अनुमतियाँ देने —जैसे कि वॉइस या टेक्स्ट चैट, असली पैसे से चीज़ें खरीदना या ऐसे गेम्स को खरीदना जो Epic के स्वामित्व में नहीं है— और अभिभावकीय नियंत्रण सेट अप करने का तरीका पता चल जाए।
इसमें कहा गया है कि मेरे अकाउंट को माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता है। यह क्या है?
आपने या तो Epic अकाउंट बनाया है या किसी ऐसी सुविधा अथवा सामग्री को एक्सेस करने का अनुरोध किया है जिसके लिए माता-पिता या अभिभावक की अनुमति की आवश्यकता होती है। आपकी आयु और आप जिस देश में रहते हैं, उसके आधार पर, कुछ सुविधाएँ या सामग्री आपके लिए तब तक उपलब्ध नहीं हो सकती हैं, जब तक कि आप बड़े नहीं हो जाते या आपके माता-पिता आपका अकाउंट सेटअप पूरा करके आपको अनुमति नहीं दे देते हैं।
हमने आपसे अभिभावक का ईमेल पता माँगा है ताकि हम उन्हें ईमेल करके अकाउंट के बारे में बता सकें, हमसे संपर्क करने का तरीका बता सकें, उन्हें अतिरिक्त अनुमतियाँ देने —जैसे कि वॉइस या टेक्स्ट चैट, असली पैसे से चीज़ें खरीदना या ऐसी गेम्स को खरीदना जो Epic के स्वामित्व में नहीं है— और अभिभावकीय नियंत्रण सेट अप करने का तरीका बता सकें।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
क्या मैं कैबिन्ड खाते में Fortnite गिफ़्ट कार्ड का उपयोग कर सकता हूं?
हाँ। जून 2025 से, आप अपने Epic खाता बैलेंस में Fortnite गिफ़्ट कार्ड जोड़ सकते हैं। आप अपने खाता बैलेंस का उपयोग केवल Epic के गेम्स जैसे कि Fortnite (Fortnite Crew सदस्यता को छोड़कर) की खरीदारी के लिए कर सकते हैं।
किसी अन्य भुगतान विधि का उपयोग करके शेष राशि को फिर से भरने और वास्तविक धन की खरीद करने के लिए, अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहें, जिसे वे "आपके बच्चे ने एक Epic Games अकाउंट बनाया" शीर्षक वाले ईमेल में भेजे गए लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मेरे पास एक कैबिन्ड अकाउंट है। मैं अधिक सुविधाओं का एक्सेस कैसे प्राप्त करूँ?
जब आपने अपना अकाउंट बनाया या अपनी आयु बताई, तो आपसे माता-पिता या अभिभावक का ईमेल पता भी पूछा गया था। हमने उन्हें ईमेल कर दिया है ताकि उन्हें आपके अकाउंट के बारे में और हमसे संपर्क करने का तरीका पता चल जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त अनुमतियाँ—जैसे कि वॉइस या टेक्स्ट चैट, पैसे से चीज़ें खरीदना या ऐसी गेम्स को एक्सेस करना जो Epic के स्वामित्व में नहीं है—देने और अभिभावकीय नियंत्रण सेट अप करने का तरीका पता चल जाए।
जैसे ही आपके माता-पिता या अभिभावक आपके अकाउंट को सेट अप करने का प्रोसेस पूरा करके सहमति प्रदान करते हैं, वैसे ही आप Epic के अभिभावकीय नियंत्रण में अपने माता-पिता या अभिभावक द्वारा निर्धारित अनुमतियों के आधार पर वर्तमान में अक्षम किसी भी सुविधा को एक्सेस कर सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मेरा प्रदर्शित होने वाला नाम क्यों बदल गया है?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। कैबिन्ड अकाउंट को एक ऑटो-जनरेट किया गया प्रदर्शित होने वाला नाम असाइन किया जाता है। आप निर्देशों का पालन करके इसे बदल सकते हैं यहाँ, जब आपके माता-पिता या अभिभावक अकाउंट सेटअप प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं। यदि आपके पास पहले कोई अलग प्रदर्शित होने वाला नाम था, तो उसे आपके लिए आरक्षित कर दिया गया है और आप उन्हीं निर्देशों का पालन करके उसे वापस बदल सकते हैं यहाँ.
आप अपने माता-पिता या अभिभावक को स्मरण करा सकते हैं कि वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक को क्लिक करके अकाउंट सेटअप प्रोसेस पूरा करें।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मेरा वीडियो चैट काम क्यों नहीं कर रहा है?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। जब तक कैबिन्ड अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक की अनुमति नहीं प्राप्त होती, तब तक वे कुछ सुविधाओं को एक्सेस नहीं कर सकते, जिसमें वॉइस और मुफ़्त टेक्स्ट चैट भी शामिल है।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर वॉइस चैट सक्षम कर सकते हैं, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके वॉइस चैट सक्षम करने की अनुमति देकर ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
वह गेम काम क्यों नहीं कर रहा है जिसे मैंने EGS से डाउनलोड किया था?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। परिणामस्वरूप, आपको Epic Games Store से कुछ गेम्स को लॉन्च करने का प्रयास करते समय गड़बड़ी का अनुभव हो सकता है। आप गेम को लॉन्च करने में अक्षमता और गेम में लॉग इन करते समय विफलता का अनुभव कर सकते हैं या सोशल ओवरले पैनल जैसी कुछ कार्यक्षमता अनुपलब्ध हो सकती है।
इन गेम्स को एक्सेस करने के लिए, अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस पूरा करने के लिए कहें, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मैं अपने Epic अकाउंट से अपना Facebook/Instagram/Twitch/आदि अकाउंट को लिंक क्यों नहीं कर सकता/सकती?
आपकी आयु के आधार पर, हो सकता है कि कुछ सुविधाएँ उपलब्ध न हों, जब तक कि आप बड़े नहीं हो जाते। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप ऐसी सेवाओं को लिंक न कर पाएँ जिनके नियम आपकी आयु के उपयोगकर्ताओं को अनुमति नहीं देते हैं।
Facebook/Instagram/Twitch/आदि के लिए मेरे Epic अकाउंट लिंक गायब क्यों हो गए हैं?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। जब तक कैबिन्ड अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक की अनुमति नहीं प्राप्त होती, तब तक वे कुछ सुविधाओं को एक्सेस नहीं कर सकते, जिसमें एप्स या सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल से लिंक करना भी शामिल है। इसके अलावा, हो सकता है कि आप उन सेवाओं को लिंक न कर पाएँ जिनके नियम आपकी आयु के उपयोगकर्ताओं को एक्सेस की अनुमति नहीं देते हैं चाहे आपका अकाउंट कैबिन्ड हो या न हो।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर लिंकिंग को फिर से सक्षम कर सकते हैं, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मेरा Fortnite Crew सब्सक्रिप्शन रद्द क्यों हो गया है?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। कैबिन्ड अकाउंट के पास कुछ सुविधाओं का एक्सेस नहीं हो सकता है, जिसमें Epic की भुगतान प्रणाली का उपयोग करके साइन अप करने या सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करने की क्षमता शामिल है, जब तक कि उन्हें ऐसा करने के लिए माता-पिता या अभिभावक से अनुमति नहीं मिलती है।
आपका मौजूदा Fortnite Crew सब्सक्रिप्शन उसके रिन्युअल तारीख तक वैध है, तब उसे रद्द किया जाएगा।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर अपना सब्सक्रिप्शन रिन्यू कर सकते हैं, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मेरा SMS-आधारित दो-कारक प्रमाणीकरण काम क्यों नहीं कर रहा है?
अगर आपने हाल ही में अपना अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। जब तक कैबिन्ड अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक की अनुमति नहीं प्राप्त होती, तब तक वे कुछ सुविधाओं को एक्सेस नहीं कर सकते, जिसमें दो-कारक प्रमाणीकरण के लिए SMS का इस्तेमाल करने की क्षमता भी शामिल है।
आप अपने अकाउंट पोर्टल के पासवर्ड & सुरक्षा सेक्शन पर जाकर और स्क्रीन के नीचे की ओर स्थित विधि चुनकर अलग-अलग दो-कारक प्रमाणीकरण विधि - जैसे ईमेल या ऑथेंटिकेटर एप का इस्तेमाल करना - सक्षम कर सकते हैं।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर SMS दो-कारक प्रमाणीकरण को फिर से सक्षम कर सकते हैं, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके और फिर अकाउंट पोर्टल में अपनी विधि अपडेट करके ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
मैं Epic Games Store में कोई गेम खरीद/डाउनलोड क्यों नहीं कर सकता/सकती हूँ?
अगर आपने हाल ही में अपना Epic अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो फिर आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। कैबिन्ड अकाउंट, Epic Games Store में नई गेम्स खरीद या डाउनलोड नहीं कर सकते जब तक कि माता-पिता या अभिभावक की अनुमति प्राप्त न हो, लेकिन वे अभी भी पहले से खरीदी या डाउनलोड की गई गेम्स को खेलने में सक्षम होते हैं।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर नई गेम्स प्राप्त कर पाएँगे, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ऐसा सकते हैं।
आप अपने अकाउंट में Epic अकाउंट पोर्टल पर जाकर और ‘माता-पिता की अनुमति का अनुरोध करें’ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों का पालन करके हमें अपने माता-पिता को दोबारा से माता-पिता की सहमति ईमेल भेजने के लिए कह सकते हैं।
Epic Games लॉन्चर में मेरे Unreal Engine टैब का न्यूज़/फ़ोरम/मार्केटप्लेस टैब गायब क्यों हो गया है?
अगर आपने हाल ही में अपना Epic अकाउंट बनाया है या अपनी उम्र की जानकारी दी है, तो फिर आपकी आयु एवं निवास-क्षेत्र के कारण आपका अकाउंट अब एक कैबिन्ड अकाउंट हो सकता है। जब तक कैबिन्ड अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक की अनुमति नहीं प्राप्त होती, तब तक वे कुछ सुविधाओं को एक्सेस नहीं कर सकते, जिसमें Unreal Engine टैब की कुछ सामग्री भी शामिल है।
आप अपने माता-पिता या अभिभावक से अकाउंट सेटअप प्रोसेस को पूरा करने के लिए कह कर Unreal Engine सामग्री का पूरा एक्सेस सक्षम कर सकते हैं, वे “आपके बच्चे ने Epic Games अकाउंट बनाया है” शीर्षक वाले ईमेल में उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ऐसा सकते हैं।